Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरस्वनिधि महोत्सव में लाभार्थी सम्मानित, योजनाओं को बताया आत्मनिर्भरता का आधार

स्वनिधि महोत्सव में लाभार्थी सम्मानित, योजनाओं को बताया आत्मनिर्भरता का आधार

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल मैदान में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए आमजन से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

छोटे कारोबारियों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बिना गारंटी ऋण और 30 हजार रुपये तक की क्रेडिट कार्ड सुविधा से छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिली है।

उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी भी दी।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर अंजू राय, जितेंद्र सिंह, राहुल साहू, राजेंद्र प्रसाद सहित बैंक प्रतिनिधि, पालिका कर्मी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।