आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी फिल्म लवयापा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। लवयापा का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार से हो रहा है। बीते दिनों जब लवयापा का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आते-आते जुनैद खान की यह फिल्म पस्त होती दिखाई दे रही है। लवयापा जुनैद खान की दूसरी फिल्म है। उनकी डेब्यू फिल्म महाराज थी जो पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। जिसे खूब पसंद किया गया था। फिल्म में जुनैद खान की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। लेकिन महाराज से कमाई ख्याति को जुनैद खान लवयापा में साफ लुटवाते दिखाई दे रहे हैं। लवयापा ने अपने पहले दिन 1.125करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कलेक्शन 1.75करोड़ रुपये थे। इस हिसाब से लवयापा ने दो दिन में सिर्फ 3करोड़ रुपये कमाए।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
Junaud khan ने महाराज की कमाई, Loveyapa में लुटाई

Previous article


