साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों धनुष संग अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल नयनतारा ने धनुष को सोशल मीडिया पर जमकर फटकार और नेपोटिज्म को लेकर उन पर तंज भी कसा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, दोनों के बीच हुए विवाद की वजह नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री है। एक्ट्रेस नयनतारा धनुष से पहले भी कई स्टार्स के साथ भिड़ चुकी हैं। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा:द-रिबाउंड फेयरटेल’ में धनुष के एक गाने का इस्तेमाल किया गया है, जिसको लेकर धनुष ने एक्ट्रेस को 10 करोड़ का नोटिस भेजा था। इसके बाद नयनतारा ने धनुष को इंस्टाग्राम के जरिए सरेआम फटकार लगाई। साल 2016 में नयनतारा ने अल्लू अर्जुन को एक स्टेज पर बेइज्जत किया था। दरअसल अवॉर्ड शो के दौरान नयनतारा ने अल्लू अर्जुन से अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। तृषा कृष्णन के साथ भी नयनतारा की भिडंत हो चुकी है। इस बात की जानकारी देते हुए खुद तृषा ने बताया था कि गलतफहमियों की वजह से दोनों के बीच दुश्मनी हुई थी। प्रभु देवा भी अब नयनतारा के दुश्मन बन गए हैं। लेकिन एक समय पर दोनों के प्यार के चर्चों ने मीडिया में खूब हंगामा मचाया था। एक्टर राधा रवि ने नयनतारा को एक पुराने इंटरव्यू में स्लट सेम किया था। यहां तक कि उन्होंने उदयानिधि संग नयनतारा के अफेयर की बात भी कही थी। एक्टर सिंबू का नाम भी नयनतारा के दुश्मनों की लिस्ट में शामिल है। दरअसल एक्टर के शुरुआती करियर के दौरान सिंबू संग नयनतारा के कुछ इंटीमेट फोटोज वायरल हुए थे, जिन पर जमकर हंगामा हुआ था।
― Advertisement ―
कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल
जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।
South फिल्म industry में Nayantara के हैं कई दुश्मन


