Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनSikandar की सेट से रश्मिका ने खोला Salman khan का राज

Sikandar की सेट से रश्मिका ने खोला Salman khan का राज

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 6 दिनों के अंदर ही पुष्पा-2 ने 1000 करोड़ की कमाई कर डाली है। यही वजह है जो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पुष्पा-2 के हिट होने के बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपने अकले प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के बारे में बात की। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। रश्मिका मंदाना ने बताया है कि सलमान खान फिल्म सिकंदर के सेट पर उनके साथ कैसा बर्ताव करते हैं। रश्मिका मंदाना ने कहा, ‘एक बार सेट पर मेरी तबियत खराब हो गई थी। ये बात पता चलते ही सलमान खान मुझसे मिलने आ गए। सलमान खान ने टीम के लोगों को गर्म पानी और मेरे लिए खाना और दवाई लाने के लिए कहा। सलमान खान एक स्पेशल इंसान है। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी।फिल्म सिकंदर ने मेरी ये ख्वाहिश पूरी कर दी है। आगे रश्मिका मंदाना ने कहा सलमान खान बहुत डाउन टू अर्थ हैं। उनको पता है कि सामने वाले को कैसे स्पेशल फील करवाना है। मैं सलमान खान के साथ काम करने को लेकर बहुत नर्वस थी। ये पहली बार होने जा रहा है जब मैं किसी बॉलीवुड फिल्म में एक फुल लीड रोल में नजर आऊंगी। मेरा इस बार का किरदार बाकी सब से थोड़ा हटकर होने वाला है।