फिल्म और वेब सिरीज़ जैसे मसान, हरामखोर और मिर्ज़ापुर में दमदार अभिनय के लिए मशहूर श्वेता त्रिपाठी ने अपने किरदारों की तैयारी के लिए अपनाए जाने वाले अनूठे तरीकों का खुलासा किया है। 0अपने क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में बात करते हुए श्वेता त्रिपाठी ने कहा दो चीजें मुझे अपने किरदार की तैयारी में बहुत मदद करती हैं। पहली है मेरी गानों की लिस्ट, जिसमें तड़प और प्यार के इमोशन्स से भरे गाने होते हैं। मुझे लव स्टोरीज़ बहुत पसंद हैं, और यह एक ऐसा जॉनर है जिसे मैं और अधिक खोजना चाहती हूं। म्यूज़िक मुझे किरदार की भावनाओं और सोच को समझने में मदद करता है, जैसे एक इमोशनल ट्रैम्पोलिन। मैं अपनी भावनाओं को संगीत के मूड के अनुसार ट्यून करती हूं। दूसरी चीज़ है परफ्यूम। मैं हमेशा ऐसा परफ्यूम चुनती हूं जो मेरे किरदार की आत्मा को दर्शाता हो। हर किरदार का एक अलग ऑरा होता है, और परफ्यूम उस भावना को गहराई से अपनाने में मदद करता है।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Shweta Tripathi का किरदार में ढलने का अनोखा तरीका


