जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के जौनपुर मार्ग स्थित शटडाउन ले ट्रांसफार्मर में तेल डालते समय करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसा गया। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के डिहवा भादी गांव निवासी 36 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन रवीन्द्र मौर्या पुत्र स्व. छंगुलाल शुक्रवार को जौनपुर मार्ग स्थित लगे ट्रांसफार्मर में तेल डाल रहा था। अचानक से विद्युत आपूर्ति चालू हो गयी। घायल का आरोप है की मेरे द्वारा 132 केवीए पावर हाउस से चंद्रिका से शटडाउन लिया गया था। उसके बाद ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तेल डालने लगा। अचानक 440 वोल्टेज के नंगे तार में करंट की सप्लाई आने की वजह से गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य प्राइवेट लाइनमैन इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ट्रांसफार्मर में तेल डालते समय प्राइवेट लाइनमैन झुलसा


