― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनsalman-shahrukh के बाद मिथुन को पाकिस्तान से मिली धमकी

salman-shahrukh के बाद मिथुन को पाकिस्तान से मिली धमकी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सलमान-शाहरुख के बाद अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है। मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है और उनसे 15दिनों के अंदर माफी मांगने के लिए कहा है। शहजाद भट्टी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया तो पछताना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती को ये धमकी दुबई से दी गई है। वेटरन एक्टर को ये धमकी उनके कथित भड़काऊ भाषण को लेकर दी गई है। एक्टर और बीजेपी लीडर मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले महीने वेस्ट बंगाल के जिले उत्तर 24परगना में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था। इसको लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था, ‘एक नेता ने कहा था कि यहां की 70फीसदी आबादी मुसलमान है। हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा। मैं कहता हूं कि हम तुम्हें काटकर नदी में नहीं बहाएंगे लेकिन तुम्हारी जमीन में जरूर गाड़ देगें।’अब पकिस्तानी डॉन शहजाद भट्ट ने मिथु चक्रवर्ती को धमकी दी है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उसने कहा है, ‘मिथन साब, मेरा आपकी सलाह है कि 10-15 दिन में वीडियो जारी कर माफी मांग लो। यही बेहतर है कि आप माफी मांग लो और ऐसा करना बनता भी है। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कई दशक सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं और उन्हें तीन नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Share Now...