Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरRishabh Pant Comeback: मैदान पर वापसी के लिए ऋषभ पंत कर रहे...

Rishabh Pant Comeback: मैदान पर वापसी के लिए ऋषभ पंत कर रहे हैं मेहनत

ऋषभ पंत ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्स को उम्मीद हो गई है कि वह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे. ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ महीने एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे. हाइवे पर हुई उस दुर्घटना में उनकी जान भी जा सकती थी, लेकिन उस वक्त वहां से गुजर रहे दो ट्रक ड्राइवर्स ने उनकी जान बचाई थी और उन्हें असप्ताल पहुंचाया था.ऋषभ पंत को इस कार दुर्घटना की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के कई मैच छोड़ने पड़े. हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ऋषभ पंत को काफी मिस कर रही थी. ऋषभ ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी एक अलग जगह बना ली है. खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में तो उनका कोई तोड़ उपलब्ध ही नहीं है. इस वजह से बीसीसीआई की मेडिकल टीम ऋषभ पंत को जल्द से जल्द ठीक करने में लगी हुई है और पंत भी इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपना एक छोटा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उस वीडियो में ऋषभ पंत एक स्टिक के सहारे से स्विंमिंग पूल में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन में लिखा है कि, मैं छोटी चीज़ों, बड़ी चीज़ों और इनके बीच की हर चीज़ के लिए कृतज्ञ हूं.वीडियो में ऋषभ पंत को देखकर उनके फैन्स काफी खुश हो रहे हैं. उन्हें अब उम्मीद है कि पंत जल्द ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे. पंत का एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि पूरे भारतवासियों की उनकी काफी चिंता हो रही थी. हरेक क्रिकेट फैन उनके ठीक होने की दुआ कर रहा है. हालांकि, पंत के लेटेस्ट वीडियो में देखकर लग रहा है अब पंत की हालत पहले से काफी बेहतर हो चुकी है.