Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरविराट से पहले ये खिलाड़ी तोड़ सकता है सचिन के शतकों का...

विराट से पहले ये खिलाड़ी तोड़ सकता है सचिन के शतकों का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ : कल यानी 13 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खत्म हुआ। चौथे मैच के खत्म होने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का बुरा वक़्त भी खत्म हो गया। दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 39 महीनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में सैंकड़ा लगाया। अहमदाबाद में लगाए गए शतक के साथ कोहली के टेस्ट में शतकों का आंकड़ा 28 पहुँच गया है।पिछले 3 साल से कोहली 27 शतकों पर ही बने हुए थे। टेस्ट क्रिकेट से पहले कुछ महीनों में उन्होंने वनडे में 3 और टी20 में 1 शतक जड़ा। कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब 75 शतक हो गए हैं वो सचिन के 100 शतकों से अब भी 25 शतक दूर हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके 28 शतक हैं जो सचिन के 51 शतकों से काफी कम है। टेस्ट क्रिकेट में कोहली से पहले एक और बल्लेबाज है जो सचिन के 51 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है आइए जानते हैं।ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में भले ही पहले स्थान पर न हो।  लेकिन एक समय ऐसा था जब वो सालों तक नंबर 1 बल्लेबाज बने रहे थे। साल 2010 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में देखते-देखते सनसनी बन गए थे। एक समय टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 70 के करीब पहुँच गया था।  पिछले साल आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द डेकैड अवार्ड्स दिए थे। जिसमें स्टीव स्मिथ को टेस्ट प्लेयर ऑफ द डेकैड के अवॉर्ड से नवाजा गया था।स्टीव स्मिथ ने अबतक कुल  96 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 59.80 के शानदार औसत से 8792 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मिथ ने 30 शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे क्रिकेटरों में स्टीव स्मिथ 30 शतकों के साथ सबसे आगे हैं।उनके बाद 29 शतकों के साथ इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट हैं। तीसरे नंबर पर 28 शतकों के साथ भारत के विराट कोहली है।गौर करने वाली बात ये है स्टीव स्मिथ से जो रूट और विराट कोहली दोनों से काफी कम पारियाँ खेली हैं। जो रूट ने जहां 237 पारियाँ खेली हैं, वहीं कोहली ने 183 पारियाँ खेली हैं लेकिन स्मिथ ने मात्र 169 पारियों में ही 30 शतक लगा दिए हैं। 34 साल के स्मिथ अभी 4-5 साल क्रिकेट और खेल सकते हैं। जिस तरह के वो बल्लेबाज हैं उस हिसाब से अगर उन्होंने बल्लेबाजी की तो जल्द ही वो दिग्गज सचिन तेंडुलकर के 51 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।7 जून को इंग्लैंड के ओवल में दुनिया की 2 टॉप टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर दुनियाई क्रिकेट के दो दिग्गज स्टीव स्मिथ और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। दोनों ही अपनी टीमों को खिताब दिलाने के इरादे से WTC फाइनल मुक़बाला खेलने उतरेंगे। आपको बता दें पिछली बार के WTC फाइनल में भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।