Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय खेल दिवस पर पीयू में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीयू में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

जौनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस दौरान कुलपति ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की शपथ दिलाई। उन्होंने फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत लोगों को नियमित खेल और योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

कुलपति ने विद्यार्थियों और युवाओं से खेल मैदान में आने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करते समय अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को प्राथमिकता देनी चाहिए। इन गुणों के माध्यम से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार करने के साथ संस्थान का सम्मान भी बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही विश्वविद्यालय में खेलों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुरुष और महिला वर्ग में बैडमिंटन, योगाभ्यास और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, सचिव खेलकूद परिषद प्रो. शेखर सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज, प्रो. गिरधर मिश्रा, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. मनोज पांडेय, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, जय सिंह गुहिलौत और भानु प्रताप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।