Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय: 15 अप्रैल से शुरू होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं, छात्रों को...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: 15 अप्रैल से शुरू होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं, छात्रों को 6 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाओं को 15 अप्रैल से प्रारंभ करने का प्रस्ताव जारी किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सूचना भेज दी है।

कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के निर्देश पर परीक्षा विभाग ने आगामी परीक्षाओं को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी छात्र के दो पेपर एक ही दिन निर्धारित हो गए हों या परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा हो, तो छात्र 6 अप्रैल 2026 तक ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रस्ताव के अनुसार—

  • बीए, बीएससी और बीकॉम (द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षाएं 15 अप्रैल से 12 मई 2026 तक आयोजित होंगी।
  • षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से 20 मई 2026 तक प्रस्तावित हैं।
  • एमए, एमएससी और एमकॉम (अष्टम और दशम सेमेस्टर) की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से परीक्षा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखने और किसी भी समस्या की स्थिति में समय रहते सूचना देने की अपील की है।

Share Now...