Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर: स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ का कुलपति से मिला प्रतिनिधिमंडल, शिक्षकों की समस्याएं...

जौनपुर: स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ का कुलपति से मिला प्रतिनिधिमंडल, शिक्षकों की समस्याएं उठाईं

जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ जौनपुर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कुलपति डॉ. अवनीश कुमार सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान शिक्षकों ने पूर्व में दिए गए लंबित मांगपत्र के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठता सूची जारी करने, कम महंगाई भत्ता (डीए) को बढ़ाकर 540 रुपये करने, लंबित पीएचडी मामलों का शीघ्र निस्तारण, अधिवर्षता आयु के नवीनीकरण पत्र जारी करने तथा मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को ही परीक्षक नियुक्त करने जैसी समस्याओं पर कुलपति का ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान महामंत्री डॉ. संजय कुमार तिवारी और उपाध्यक्ष एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. रविकांत सिंह ने भी शिक्षकों की मांगों को प्रमुखता से रखा।

कुलपति ने कुलसचिव की उपस्थिति में सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति का ‘माटी सम्मान’ के लिए स्वागत और अभिनंदन किया और इसे विश्वविद्यालय तथा जनपद के गौरव से जोड़ा।

Share Now...