Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरPurvanchal University Jaunpur : सूर्य कान्त अस्थाना को इंफोसिस में सिस्टम इंजीनियर...

Purvanchal University Jaunpur : सूर्य कान्त अस्थाना को इंफोसिस में सिस्टम इंजीनियर के रूप में नियुक्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियिंरग) 2022बैच के स्वर्ण पदक विजेता छात्र सूर्य कान्त अस्थाना को इंफोसिस में सिस्टम इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें कर्नाटक के मैसूर में अपनी प्रथम ज्वाइनिंग देनी होगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 3.6 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज का ऑफर मिला है। सूर्यकान्त ने जनवरी 2023 से फरवरी 2024 तक विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके योगदान को विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने सराहा। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह, कुलानुशासक प्रो.राज कुमार सोनी और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.रजनीश भास्कर ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूर्यकान्त ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत के साथ-साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद ने इस सफलता को संभव बनाया। यह नियुक्ति उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है।