Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरPurvanchal University : गणितीय विधि से कई समस्याओं का हल : प्रो.सर्वेश

Purvanchal University : गणितीय विधि से कई समस्याओं का हल : प्रो.सर्वेश

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में व्याख्यान माला का हुआ समापन जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की प्रेरणा से इंजीनियरिंग संकाय के गणित विभाग में दो दिवसीय व्याख्यान माला का समापन बुधवार को हुआ।विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो.सर्वेश कुमार, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम केरल के द्वारा छात्र-छात्राओं को अवकलन समीकरणों के न्यूमेरिकल हल करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गणितीय विधि से कई समस्याओं का हल बताया, साथ ही कहा कि डाटा एनालिसिस, मानव शरीर में रक्त प्रवाह, पर्यावरण प्रदूषण, बैंकिंग, जल प्रदूषण की समस्याओं के निवारण में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उद्बोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम उनके लिए भविष्य की संभावनाओं को भी विस्तार से बताया। उन्होंने रक्त की शिराओं में खून के प्रवाह को प्रभावित करने वाले पैरामीटर के प्रभाव पर चर्चा की। इस व्याख्यान माला में प्रतिभागियों के रूप में इंजीनियरिंग संस्थान के बी टेक तथा प्रो.रज्जू भैया संस्थान के एम.एससी गणित एवं शोध छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथि परिचय डॉ.दीपक कुमार मौर्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन प्रो.राज कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रो.मिथलेश तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.सुशील शुक्ला द्वारा किया गया।