विवाह को लेकर कई तरह के रस्मों को सभी ने सुना होगा लेकिन बेड जलाने का रस्म आज तक नहीं सुना होगा। मामला चीन का है जहां एक दुल्हन ने अपने ही पति को ठगने के लिए फर्जी रस्म बताई और उससे 11 लाख रुपये ठग लिए।
रस्म के नाम पर लोगो चूना लगाने की घटना शायद ही किसी ने देखी और सुनी होगी। जी हां सही समझ रहें हैं आप चीन में ऐसा ही एक मामला इन दिनों प्रकाश में आया है। चीन में वांग नाम का एक लड़का अपनी प्रेमिका से शादी करने जा रहा था। लेकिन उसे भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है, इस घटना के बाद अब वो दोबारा किसी से शादी करने से पहले लाखों विचार करेगा। शादी से पहले वांग और उसकी प्रेमिका ली के साथ सबकुछ सही चल रहा था। ऐसे में उसकी प्रेमिका ली ने वांग के सामने शादी से पहले एक पुरानी और अनोखी रस्म का जिक्र किया। जिसमें सुहागरात वाली बेड को जलाना होता है। जिससे उसके पूर्व पति की आत्मा को शांति मिल जाए और इसके अलावा उनके नए रिश्ते को पूर्व पति की आत्मा का आशीर्वाद भी मिलेगा। ठगी के लिये जो रास्ता ली ने चुना था, उसपर कोई भी आसानी से विश्वास कर लेगा। उसका दावा था कि इस रस्म के बिना शादी से पहले उनके और वांग के रिश्ते में बाधा आ सकती है। ये बातें सुनकर वांग तैयार हो गया। अपने जाल में फंसाने के बाद ली ने इस रस्म की लागत का हवाला देते हुए वांग से 1 लाख युआन (लगभग 11लाख रुपये) की मांग की। वांग को लगा कि ये सारी चीजें एकदम सच है और उसने इसे तुरंत सच मान लिया और गंभीरता से लेते हुए उसको तुरंत राशि दे दी। अपने जाल में फंसाने के लिए उसने ये भी कहा कि अगर वो इस रस्म में शामिल होगा तो ये अशुभ हो जाएगा। इसके बजाय, ली ने उसे कुछ तस्वीरें और वीडियो दिखाए जो इस रस्म को सच मान लिया। जिससे वांग को यकीन हो गया कि उसका पैसा सही जगह खर्च हो रहा है। हालांकि ये सब करने के बाद ली ने वांग को हर जगह से ब्लॉक कर दिया। अंत में, वांग को समझ में आया कि उसके साथ स्कैम हो चुका है और न्याय पाने और अपनी रकम वापस हासिल करने के लिए उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने भी इस मामले को सीरियस लिया और वांग को ठगने वाली ‘प्रेमिका’ पुलिस के हत्थे चढ़ गई। लड़की को लेकर जब पुलिस ने जांच की तो उन्हें समझ आया कि ये लड़की कई लड़कों को इसी तरह से अपना शिकार बना चुकी है। इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि लड़कों को ठगने के लिए वो रोमांस स्कैम्स का सहारा लेती है।