पठान ने 28 दिनों में इतनी बार बनाई सेंचुरी और हाफ सेंचुरीज बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई में जुटी है। इस फिल्म ने अभी तक शानदार कमाई करते हुए अपने खाते में सुनहरे 500 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने थियेटर से शानदार कमाई करते हुए ये आंकड़ा अपने नाम किया है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिलीज हुए 28 दिन पूरे हो चुके हैं। इन 28 दिनों में फिल्म स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बैक टू बैक नए बेंचमार्क बनाती दिखी। दिलचस्प बात ये है कि ये आंकड़े अकेले हिंदी बॉक्स ऑफिस के हैं। यहां देखें आंकड़ें।सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान ने पहले दिन ही शानदार 50 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे। ये किंग खान के करियर की टॉप ओपनर फिल्म बन गई थी। जबकि, फिल्म पठान ने दूसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली थी। इसके साथ ही ये सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गईतीसरा दिन – 150 करोड़ रुपये इतना ही नहीं, फिल्म ने तीसरे दिन ही अपने खाते में 150 करोड़ रुपये की कुल कमाई का बड़ा आंकड़ा अपने नाम कर लिया था चौथे दिन ही सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने फिल्मी करियर की दूसरी 200 करोड़ी फिल्म मिल गई थी। फिल्म ने चौथे दिन ही ये बड़ा आंकड़ा छुआ था।जबकि, फिल्म ने पांचवे दिन शानदार 250 करोड़ रुपये कमा लिए थे। किंग खान की फिल्म पठान का जलवा पहले पूरे हफ्ते में छाया रहा था शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सातवें दिन 300 करोड़ रुपये की कुल कमाई अपने नाम की। इसके साथ ही ये एक्टर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन गई।निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान ने 9वें दिन 350 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा हासिल किया था। जो उनके करियर की भी टॉप ग्रोसर फिल्म बनी फिल्म पठान ने रिलीज के महज 12वें दिन ही 400 करोड़ रुपये कुल कमाई का आंकड़ा (हिंदी बॉक्स ऑफिस से) हासिल कर लिया था।जबकि, फिल्म ने 18वें दिन 450 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा अपने नाम किया था। इसके साथ ही किंग खान का जलवा देशभर में देखने को मिला।18 दिन के बाद अगले 50 करोड़ रुपये कमाने में जरूर फिल्म को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद 28वें दिन फिल्म ने 500 करोड़ रुपये क्लब में अपनी एंट्री दर्ज करवाई।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
Pathaan Box Office Records: शाहरुख खान की ‘पठान’ ने बनाए सेंचुरी और हाफ सेंचुरीज के रिकॉर्ड



