जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में इन दिनों डग्गामार वाहनों पर भूसे की तरह सवारी धोए जा रहे हैं। जिसके कारण लोग हादसे का शिकार भी हो सकते हैं, वहीं वाहनों के पीछे लटके यात्री भी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। ओवरलोड वाहनें थाने के सामने से गुजर रही है, यह नजारा अक्सर नगर के मछलीशहर रोड पर दिखाई पड़ता है। जिसपर यात्री वाहन पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं, वहीं पुलिस जान कर भी अनजान बना हुआ है। एक तरफ पुलिस प्रशासन जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दे रही है, तो वहीं वह खुद मूर्तरूप नहीं ले पा रही है। इसको लेकर किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल यात्री वाहनों पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं, जो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है, और जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इस सम्बंध थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले को दिखवाया जा रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Passengers’ lives at risk : यात्रियों की जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन


