Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरorganizing competition : अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

organizing competition : अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक पुरूष/महिला प्रतियोगिता  का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो.वन्दना सिंह, कुलपति ने मार्चपास्ट की सलामी ली तथा गुब्बारा छोडकर प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि प्रो.वन्दना सिंह ने समस्त खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त के लिये खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 1500मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में वैभव यादव हरिदास लखनपुर महाविद्यालय प्रथम, शिब्बू गुप्ता पीजी कालेज गाजीपुर द्वितीय, अजीत यादव लालजी रामराज यादव महाविद्यालय तृतीय, 1500मीटर दौड़ महिला वर्ग में आंचल यादव मो.हसन पीजी कालेज प्रथम, खुशी सिंह राज कालेज द्वितीय, अंशु शहीद स्मारक पीजी कालेज गाजीपुर तृतीय, शाटपुट पुरूष वर्ग में निलेश चौधरी मो.हसन पी.जी.कालेज जौनपुर प्रथम, प्रतीश पाण्डेय सत्य नरायन पी.जी.कालेज द्वितीय, रोहित सिंह यादव पी.जी.कालेज गाजीपुर तृतीय, शाटपुट महिला वर्ग में नेहा चौधरी महंथ रामाश्रय दास पी.जी.कालेज गाजीपुर प्रथम, प्रियंका कुमारी शहीद स्मारक पीजी. कालेज गाजीपुर द्वितीय, रिधा राजकीय महिला महाद्यिालय गाजीपुर तृतीय, हाई जम्प पुरूष वर्ग में आदित्य उपाध्याय राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज जौनपुर प्रथम, राज निषाद राजा हरपाल सिंह पीजी.कालेज जौनपुर द्वितीय, धर्मेन्द्र कुमार राजकीय महाविद्यालय गाजीपुर तृतीय, हाई जम्प महिला वर्ग में मुस्कान खातून एस.एस.पीजी.कालेज प्रथम, उपमा यादव आर.एस.पीजी.कालेज द्वितीय, संजना बिन्द शहीद स्मारक पीजी.कालेज गाजीपुर तृतीय, 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में अर्पित सिंह राजपूत पीजी.कालेज गाजीपुर प्रथम, रानी कुमारी पीजी.कालेज गाजीपुर द्वितीय, आर्या टीडी.कालेज जौनपुर तृतीय रही। उक्त अवसर पर प्रो.अजय द्विवेदी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ.विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, प्रो.ओपी.सिंह, सचिव, खेलकूद परिषद, डॉ.राजकुमार सोनी चीफ प्राक्टर, डॉ.शैलेन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री शिक्षक संघ, दीपक कुमार सिंह, उपकुलसचिव, डॉ.अच्छे लाल यादव, आयोजन सचिव, डॉ.शेखर सिंह, डॉ.संजय कुमार सहित आदि उपस्थित रहें। निर्णायक की भूमिका में कुलदीप सिंह, कृष्णा यादव विवेक विश्वकर्मा, अमित सिंह, दीपक पटेल, सुशील कुमार आदि रहे।