Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
HomeमनोरंजनMumbai नहीं मध्य प्रदेश में अपने घर हैं Mahakumbh की Monalisha

Mumbai नहीं मध्य प्रदेश में अपने घर हैं Mahakumbh की Monalisha

महाकुंभ मेले में मनके बेचने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर जब से वायरल हुई है, तबसे उन्हें लेकर खबरें आ रही हैं। महाकुंभ मेले में मोनालिसा की खूबसूरती को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए थे और रातों रात मोनालिसा सोशल मीडिया क्वीन बन गईं। हाल ही में खबरें आ रही थी कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को लेकर मुंबई गए हैं और वहां वह फिल्म बना रहे हैं। इसी बीच एक फिल्म प्रोड्यूसर वसीम रिजवी ने आरोप लगाया था कि सनोज मिश्रा मोनालिसा का फायदा उठा रहे हैं। मोनालिसा हाल ही में एक वीडियो में दिखाई दी। इस वीडियो में मोनालिसा अपना नाम बताते हुए कहती हैं कि वो मुंबई नहीं गई हैं। उन्होंने कहा कि वो मध्य प्रदेश में ही हैं और उनके साथ उनका पूरा परिवार है। इसके साथ ही मोनालिसा ने अपने बड़े पापा और बहन को भी दिखाया। मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा को लेकर जो खबरें आ रही हैं कि वो उनका फायदा उठा रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है। यहां वो एक्टिंग सीख रही हैं और पढ़ाई भी कर रही हैं। मोनालिसा ने कहा कि जैसा कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि सनोज मिश्रा गलत इरादों से उनका फायदा उठाना चाह रहे हैं, ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बातें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं, वो बिल्कुल गलत हैं। मोनालिसा ने कहा कि सर बहुत अच्छे हैं, वो मुझे बेटी की तरह मानते हैं। उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा है और वो हमारा बहुत ख्याल रखते हैं। मोनालिसा ने कहा कि वो बहुत ही इज्जतदार आदमी है और काफी अच्छा काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर वसीम रिजवी ने आरोप लगाया था कि सनोज मिश्रा मोनालिसा को लेकर कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं, क्योंकि उनके पास पैसा ही नहीं है। उन्होंने कहा था कि वो बस मोनालिसा का फायदा उठाना चाह रहे हैं।

Share Now...