Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनआंखों में गुस्सा लिए Salman khan के Sikandar का नया पोस्टर जारी

आंखों में गुस्सा लिए Salman khan के Sikandar का नया पोस्टर जारी

सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। उनकी यह फिल्म काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। सिकंदर के पोस्टर को साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर रिलीज किया गया है। पोस्टर में सलमान खान का बेहद गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म सिकन्दर की घोषणा होते ही फैंस हर नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ये फिल्म एक्शन से भरी होने वाली है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की हुई ‘सिकंदर’ सुपरस्टार सलमान खान और जाने-माने प्रोड्यूसर की साथ की जाने वाली एक और शानदार कोलैबोरेशन है, और इस बार, अपने जन्मदिन पर साजिद नाडियाडवाला ने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया—सिकंदर का नया पोस्टर लॉन्च किया, जिससे फिल्म की रिलीज से पहले और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। प्रोडक्शन हाउस ने फैंस की दीवानगी को समझते हुए कहा, ‘हमारे सभी प्यारे फैंस, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर, सिकंदर को जो प्यार मिला है, उसके बाद हम आपके लिए एक छोटा सा तोहफा लाए हैं। 27फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। हमारे साथ बने रहें। पहले टीजर और पोस्टर ने इंटरनेट पर हलचल मचाई थी। अब नया पोस्टर सलमान खान के जोशीले लुक की झलक दिखाता है, लेकिन फिल्म के निर्माता अभी भी कहानी के कई हिस्सों को छुपाए हुए हैं ताकि उत्साह बरकरार रहे। हर नए खुलासे के साथ, फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ रही हैं, और वे फिल्म के बारे में और भी जानकारी पाने के लिए बेचैन हैं। मेकर्स और सलमान खान बड़े ध्यान से ‘सिकंदर’ के बारे में एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। फैंस को थोड़ा-बहुत दिखा रहे हैं, लेकिन बहुत कुछ अभी भी सीक्रेट है। फिल्म के दमदार पोस्टर्स और मिल रहे हिंट्स फैंस का इंतजार और भी मजेदार बना रहे हैं। जैसे-जैसे ‘सिकंदर’ की धूम बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे फैंस की उत्सुकता और इंतजार भी आसमान छू रहे हैं। सलमान खान 2025 की ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, इस बार उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर.मुरुगदॉस द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म एक धमाकेदार सिनेमाइ अनुभव देने का वादा करती है।