― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत

ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
HomeNews Channel#mukhtar_ansari मुख्तार अंसारी की हालत खराब #mukhtar_ansaari_ko_jahar_dene_ka_laga_aarop

#mukhtar_ansari मुख्तार अंसारी की हालत खराब #mukhtar_ansaari_ko_jahar_dene_ka_laga_aarop



एक बार फिर से मुख्तार अंसारी की हालत खराब होने का समाचार मिल रहा है। सूत्रों से पता चला है कि बेहद गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में मुख्तार अंसारी को आईसीयू में कराया भर्ती कराया गया है। सुरक्षा को लेकर पूरे मेडिकल कालेज को पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया है।
वहीं इस मामले में बांदा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन के सभी जिम्मेदार कुछ बोलने से बच रहे है।
विदित हो कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर दो दिन पूर्व ही शासन ने एक जेलर और दो डिप्टी जेल को निलंबित किया था। अपनी वर्चुअल पेशी में माफिया ने न्यायालय में जेल प्रशासन पर स्लो प्वाइजन देने का आरोप लगाया था। पता चला है कि एक हफ्ते से लगातार मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब चल रही थी जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मुख्तार से मिलने के बाद अफजाल अंसारी ने कहा : मुख्तार का कहना है उन्हें खाने में दूसरी बार दिया गया कोई जहरीला पदार्थ
मुख्तार अंसारी के मुताबिक उन्हें खाने में कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है और ऐसा दूसरी बार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्तार ने उन्हें बताया कि करीब ४० दिन पहले भी उसे जहर दिया गया था और अभी हाल ही में शायद १९ या २२ मार्च को फिर दिया गया है। जिसके बाद से उसकी हालत खराब है।
#crime_news #jahar_experiment #mukhtar_ko_diya_gaya_jahar? @aajtak @abpnews_banda #crime_news #news #newsupdate #latestnews

source

Share Now...