Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरMedical College Inaugurated : आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का हुआ उद्घाटन

Medical College Inaugurated : आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार की देर शाम डॉ.शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल नयनसण्ड का शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। उन्होने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ शिलापट्ट का अनावरण चेयरमैन डॉ.शकुंतला यादव एवं डॉ.राम अवध यादव की मौजूदगी में किया।

डॉ.शकुंतला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएमसी 4:30 वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन वर्ष 2024/25 से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें छात्र-छात्राओं का प्रवेश NEET-2024 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जाएगा। अनावरण के उपरांत राज्यमंत्री गिरीश यादव ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और उन्होंने डॉ.राम अवध यादव एवं डॉ.शकुंतला यादव के प्रयास कार्य की सराहना किया। उन्होने कहा कि आयुर्वेद के द्वारा ही ज्यादातर मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से किया जा रहा है। इसके लिए सरकार भी बराबर बढ़ावा दे रही है। आयुर्वेद के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज द्वारा बेहतर प्रयास किया गया है। वही इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की अध्यक्ष शकुंतला यादव ने कहा कि वह पहले से एलोपैथ के क्षेत्र में है लेकिन अब आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की चाहत से यह कॉलेज व अस्पताल का शुभारम्भ किया गया हैं, यह हमारे लिये बहुत ही हर्ष की बात है कि सरकार भी आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में आयुर्वेद द्वारा दवाइयां जो जड़ी-बूटियां से बनाई जाती हैं उसका लोगों को लाभ मिल रहा है। कॉलेज में तमाम अच्छे टीचरों द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए लगाया गया है। जिससे उन्हें आयुर्वेद के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हो सके। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक लालता प्रसाद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल, आईएमए जौनपुर के डॉ.मधु शारदा, डॉ.सुभा सिंह, डॉ.अरविन्द सिंह, डॉ.संजय सिंह, डॉ.शलिल श्रीवास्तव, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, लालजी यादव, राजदेव यादव प्रमुख ओमप्रकाश यादव मुन्ना, राजेश यादव दुल्लूर एवं पारिवारिक सदस्य डॉ आनंदवर्धन डॉ अंशु कुमारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहें।