‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के विनर एमसी स्टैन ट्रॉफी जीतने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि एमसी स्टैन (MC Stan) के जीतने पर कई लोग शॉक्ड हो गए. ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों को ऐसा लग रहा था कि प्रियंका चौधरी या फिर शिव ठाकरे में से कोई एक जीतेगा. लेकिन क्या आपको पता है ‘बिग बॉस 16’ के विनर बनते ही एमसी स्टैन ने ना केवल सिद्धार्थ शुक्ला बल्कि क्रिकेटर विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एमसी स्टैन ने ऐसा क्या किया. तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब हम दिए देते हैं. मसी स्टैन ने ‘बिग बॉस 16’ का विनर बनते ही सोशल मीडिया पर जीत की फोटो शेयर की थी. इस फोटो में एमसी स्टैन सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को खबर लिखे जाने तक करीबन 7 करोड़ 13 लाख , 6 हजार 379 लोगों ने लाइक किया है. इस पोस्ट पर लगातार लाइक बढ़ते जा रहे हैं. एमसी स्टैन के पोस्ट पर लगातार बढ़ती जा रही संख्या ने ‘बिग बॉस’ के इससे पहले विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला और तेजस्वी प्रकाश का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिद्धार्थ शुक्ला ने जब इस ट्रॉफी को जीता था तो उनके पोस्ट को 5 करोड़ लाइक्स मिले थे. इससे पहले विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला और तेजस्वी प्रकाश का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिद्धार्थ शुक्ला ने जब इस ट्रॉफी को जीता था तो उनके पोस्ट को 5 करोड़ लाइक्स मिले थे. खास बात है कि एमसी स्टैन ने अपने पोस्ट से ना केवल सिद्धार्थ शुक्ला बल्कि क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पीछे छोड़ दिया है. एमसी स्टैन के एक फैन ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में विराट कोहली के पोस्ट और एमसी स्टैन से पोस्ट की तुलना करके लिखा कि एमसी ने विराट को भी लाइक्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
MC Stan Beats Virat Kohli: ‘बिग बॉस 16’ विनर एमसी स्टैन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड



