Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनPathaan Collection : शाह रुख-दीपिका की 'पठान' बनी सुनामी

Pathaan Collection : शाह रुख-दीपिका की ‘पठान’ बनी सुनामी

शाह रुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रिलीज के बाद ही इसकी कमाई की रफ्तार किसी तूफान  की तरह आई और सभी पुराने रिकॉर्ड्स को उड़ा कर ले गई। इसने दगंल और केजीएफ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पानी पिला दिया, जिन्हें पीछे छोड़ना नामुमकिन लग रहा था। 4 साल बाद शाह रुख खान की वापसी दर्शकों को काफी पसंद आई और नतीजा ये हुआ कि टिकट खिड़की पर पैसों की बरसात होने लगी। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा कमा कर साबित कर दिया कि रुकने वाली नहीं है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए 22 दिन पूरे हो चुके हैं और ऐसे में इसकी धुंआधार कमाई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला रही है। अपने तीसरे सोमवार को फिल्म ने  4.20 करोड़ का कलेक्शन किया और मंगलवार को ये आंकड़ा बढ़कर पहुंच गया 5.6 करोड़ के पास। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को पठान ने  3.50 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलकर  अब तक 502.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान कमाई के मामले में यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन को कब का पीछे छोड़ चुकी है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि जल्द ही शाह रुख खान की पठान एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने वाली है, जिसने हिंदी भाषा में 510.99 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। अब पठान अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी ही है, अगर ये अब भी सिनेमाघरों में टिकी रही, तो ये शाह रुख खान की बड़ी कामयाबी रहने वाली है। जल्द ही पर्दे पर कार्तिक आर्यन की शहजादा रिलीज होगी, जो इस फिल्म को कड़ी टक्कर देने वाली है।