Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरmass marriage : सामुहिक विवाह 298 जोड़ों की हुई शादी

mass marriage : सामुहिक विवाह 298 जोड़ों की हुई शादी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाहोत्सव का वृहद कार्यक्रम मडियाहूँ तहसील के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज रामलीला मैदान प्रांगण में जिलाधिकारी की देख-रेख में संपन्न हुआ। इस दौरान विधिवत मंत्रोच्चार एवं  विधि-विधान के साथ करीब 298जोड़ों की शादियां संपन्न कराई गई। नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान सहित अन्य उपहार भेंट किया गया। विधायक मड़ियाहूं डा.आर.के.पटेल ने कहा कि गरीब एवं वंचित परिवार के कन्याओं के लिए शासन का यह पहल बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने वर बधू को आशीर्वाद देते हुए उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद बीपी सरोज, जिलाध्यक्ष मछलीशहर, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी मडियाहूं कुणाल गौरव, उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण  और जनमानस उपस्थित रहे।