सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें लोग मलाइका अरोड़ा का नाम चीखते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने बड़ा मजेदार रिएक्शन दिया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का कुछ समय पहले ब्रेकअप हो गया था। हालांकि अब भी लोग मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बारे में बात करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज के दौरान अर्जुन कपूर ने ऐलान कर दिया था कि वो सिंगल हैं। बावजूद इसके लोग मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम साथ जोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस ने कुछ ऐसा कर दिया है। जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है। हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी के प्रमोशन पर पहुंचे थे। किसी ने अर्जुन कपूर के सामने पूछा कि आपको ये फिल्म क्यों पसंद है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के एक फैन ने अर्जुन कपूर के सामने उनका नाम लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा के फैन को अर्जुन कपूर का जवाब मिला। जवाब के तौर पर अर्जुन कपूर मुस्कुराकर रह गए। अब अर्जुन कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह भी थीं। बता दें अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। गौरतलब है कि सालों तक साथ रहने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अचानक ही ब्रेकअप करने का ऐलान कर दिया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर को सुनकर फैंस चौंक गए थे। फैंस को तो लग रहा था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी करके ही दम लेंगे। हालांकि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका। ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के बाद फिर से प्यार हो गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Malaika Arora का जिक्र होते ही अटके Arjun Kapoor



