Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनटूटे दिलों को छू लेगा `Berang`, Vikram Bhatt की फिल्म `तुमको मेरी...

टूटे दिलों को छू लेगा `Berang`, Vikram Bhatt की फिल्म `तुमको मेरी कसम` से हुआ रिलीज

प्यार करने वालों के लिए और प्यार के लिए हर इम्तिहान को पार करनेवालो के लिए विक्रम भट्ट की आनेवाली फिल्म `तुमको मेरी कसम` का एक बहुत ही इमोशनल गीत `बेरंग` प्रेमियों के दिलों को छूने के लिए रिलीज हो चुका हैं। वैलेंटाइन के इस हफ्ते में जहाँ हर तरफ प्यार की पुरवा हवा बह रही है। वही `तुमको मेरी कसम` का ये गीत बेरंग, आशिकों के टूटे दिलों के लिए एक खूबसूरत तोहफा हैं। जो अपनी महबूबा की याद में आज भी आहे भरते हैं। ये गाना इश्क़ में अचानक हुए उस खालीपन की याद दिलाएगा जो हम प्यार खोने पर महसूस करते हैं। गाने की बोल `बेरंग` का अर्थ हैं `बिना रंग` के। प्यार के खत्म होने के बाद किस तरह से जीवन अर्थहीन, नीरस और शून्य लगने लगती हैं यही भाव इस गाने में दिखाया गया हैं. मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक विक्रम भट्ट द्वारा लिखे गए भावपूर्ण गीत बेरंग -प्यार और उसके खो जाने से दिल मे उठे दर्द के तूफान की दास्तान बयां कर रहा हैं।