Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरलेखपाल पर जातिसूचक गाली और रिश्वत मांगने का आरोप, पैसे न देने...

लेखपाल पर जातिसूचक गाली और रिश्वत मांगने का आरोप, पैसे न देने पर जमीन हड़पने की धमकी

जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के मौजा बेदौली निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी जौनपुर को शिकायती पत्र देकर क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल अवधेश कुमार पर भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि लेखपाल न केवल रिश्वत की मांग कर रहे हैं, बल्कि पैसे न देने पर जमीन की गलत रिपोर्ट लगाकर उसे हड़पने की धमकी भी दे रहे हैं।

पुश्तैनी जमीन के मामले में हुआ विवाद

पीड़ित जगदम्बा प्रसाद पुत्र सूर्यनारायण ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन के मामले को लेकर लेखपाल से मिलने गए थे। इस दौरान लेखपाल अवधेश कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

आरोप है कि लेखपाल ने उनसे सुविधा शुल्क की मांग की और पैसे न देने पर सही रिपोर्ट न लगाने की बात कही।

जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप

शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि लेखपाल ने प्रार्थी को जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़ित के अनुसार, लेखपाल ने कहा कि जब तक सुविधा शुल्क नहीं दिया जाएगा, तब तक जमीन की सही रिपोर्ट नहीं लगाई जाएगी।

पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल ने उन्हें डराते हुए कहा कि जहां शिकायत करनी है कर लो, लेकिन जब तक पैसा नहीं दोगे तब तक गलत रिपोर्ट लगाकर इतना परेशान किया जाएगा कि जमीन भूल जाओगे।

राजस्व विभाग की छवि हो रही खराब

पीड़ित ने अपने पत्र में कहा है कि लेखपाल के इस प्रकार के व्यवहार से राजस्व विभाग की छवि धूमिल हो रही है। उनका कहना है कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं और अपनी जायज जमीन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

एसडीएम बदलापुर को जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय ने शिकायत पत्र को उपजिलाधिकारी बदलापुर को अग्रसारित कर दिया है। निर्देशों के अनुसार एसडीएम को इस मामले की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।