― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनKalki 2898 एडी में मां का रोल अदा करेंगी deepika

Kalki 2898 एडी में मां का रोल अदा करेंगी deepika

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी साल 2024 में सिनेमघरों में छा गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1100 करोड़ की कमाई करके धमाल मचा दिया था। अब मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर लग गए हैं। मेकर्स इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि फिल्म का सीक्वल साल 2026 में रिलीज होगा। ऐसे में अब फैंस फिल्म की आगे की कहानी और किरदारों को लेकर एक्साइटेड हैं, जिस पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। दीपिका पादुकोण इन दिनों मैटरनिटी लीव पर हैं, लेकिन दीपिका फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल के साथ ही अपनी मैटरनिटी लीव को खत्म करने वाली हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माता स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त ने गोवा में 55वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेने के दौरान दी। दीपिका ने इस फिल्म के पहले पार्ट में एक प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाया था, लेकिन फिल्म के दूसरे पार्ट में वह एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। स्वप्ना दत्त ने दीपिका के रोल के बारे में बात करते हुए बताया, ‘सीक्वल के कुछ हिस्सों में वह एक मां की भूमिका में नजर आएंगी।

Share Now...