Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
HomeNews Channel#jaunpur_dhara शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का कपड़ा जलकर राख...

#jaunpur_dhara शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का कपड़ा जलकर राख #lagi_aag #jaunpur_update #Juanpur



पिलकिछा तिराहे पर संचालित श्रेया क्लाथ स्टोर में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे दुकानदारों ने आग पर पानी फेंक काबू में किया। तब तक भीतर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
डिहिया गांव निवासी रमेश कुमार की पिलकिछा चौराहे पर वर्षों से कपड़े की दुकान संचालित है।बुधवार की शाम रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात लगभग साढ़े दस बजे के करीब अगल – बगल के दुकानदार को उनकी दुकान से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना रमेश को दी गई। वह भागता हुआ दुकान पर पहुंच शटर खोला तो भीतर का नजारा देख सहम उठा। दुकाने में रखे कपड़ों से आग की लपटे उठ रही थी। मौके पर जुटे लोगों ने पानी फेंक आग को काबू में किया अगलगी में चार लाख से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।

source