Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जहरखुरानी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में शाहगंज पुलिस टीम को यह सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चिरैया मोड़ रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

इसी दौरान मुठभेड़ हुई और पुलिस ने पंकज निषाद पुत्र महेंद्र निषाद निवासी लेदौरा थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज भेजा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथी ट्रेन तथा रोडवेज बस से उतरने वाले यात्रियों को वाहन की सुविधा देने के बहाने अपनी कार में बैठा लेते थे। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते और उनका सामान व नकदी लूट लेते थे। आरोपी के पास से बरामद नौ हजार रुपये भी इसी तरह की वारदात से जुड़े बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और नौ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास, जहरखुरानी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय, उपनिरीक्षक रामचंद्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।