Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर रोडवेज की मनमानी, डिपो छोड़ चौराहों पर लग रहा बसों का...

जौनपुर रोडवेज की मनमानी, डिपो छोड़ चौराहों पर लग रहा बसों का जमावड़ा, ट्रैफिक पुलिस मौन

जौनपुर। जनपद में रोडवेज बसों की मनमानी और बेतरतीब संचालन पर अंकुश लगाने में विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। आलम यह है कि जौनपुर डिपो की बसें निर्धारित स्थान से सवारी भरने के बजाय जेसिस चौराहे पर खड़ी होकर यातायात को बाधित कर रही हैं। इस अव्यवस्था से न केवल शहर में जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि यात्रियों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस चालक और परिचालक नियमों को ताक पर रखकर जेसिस चौराहे को ही अवैध बस स्टैंड बना चुके हैं। इस पूरे मामले में ट्रैफिक पुलिस और एआरएम जौनपुर की घोर लापरवाही उजागर हो रही है। विभागीय अधिकारियों की ढिलाई के कारण चालक-परिचालक बेखौफ होकर मुख्य सड़कों पर बसें खड़ी कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि लाख कोशिशों और शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बस पकड़ने के लिए डिपो के बजाय सड़कों पर भटकना पड़ता है। अब मांग उठ रही है कि परिवहन विभाग और जिला प्रशासन को इस पर उच्च स्तरीय कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को डिपो से ही सुगमता से बसें मिल सकें और शहर को जाम से मुक्ति मिले।