Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में मानव एकता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर

जौनपुर में मानव एकता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर

मानव एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जौनपुर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, ब्रांच जौनपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शाखाओं से पहुंचे श्रद्धालुओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस दौरान कुल 188 यूनिट रक्त संकलित किया गया।

मानव सेवा का दिया संदेश

यह कार्यक्रम बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के आशीर्वाद स्वरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेम, करुणा, सह-अस्तित्व और मानव एकता का संदेश दिया गया।

चिकित्सकों की टीम रही मौजूद

स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय की अनुभवी चिकित्सक टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रहण कराया।

देशभर में भी हुए शिविर

उन्होंने बताया कि मानव एकता दिवस पर देशभर के लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें करीब 40 हजार यूनिट रक्त संकलित किया गया।

वर्षभर में देश के लगभग 705 स्थानों पर ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।

चार दशकों से सेवा कार्य

संत निरंकारी मिशन पिछले चार दशकों से रक्तदान सहित अनेक सेवा गतिविधियों के माध्यम से मानवता की सेवा कर रहा है। अब तक 9,174 शिविरों के जरिए लगभग 15 लाख यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है।

सभी पदाधिकारियों का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय निरंकारी सेवा दल, संयोजक, क्षेत्रीय संचालक एवं अन्य पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।