Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुंगराबादशाहपुर में कांग्रेस को मिली सियासी मजबूती

मुंगराबादशाहपुर में कांग्रेस को मिली सियासी मजबूती

मुंगराबादशाहपुर में कांग्रेस पार्टी को नगरीय क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। गुरुवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

कार्यक्रम में नेता संजीव कुमार पाण्डेय, पूर्व सभासद पुत्र जुलिकुमार अहमद, वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता राम सिंह यादव और लवकुश जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

सदस्यता कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा तथा वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्य चन्द्रशेखर शुक्ला और राजेन्द्र कुमार मुन्नू के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष निशू केशरी ने सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी

नगर कांग्रेस अध्यक्ष निशू केशरी ने कहा कि अनुभवी नेताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार त्रिपाठी, सत्येन्द्र मिश्रा, ओमशंकर राजू, सत्यदेव (पच्चूं), सत्येन्द्र विक्रम, सुनील, ब्लॉक महासचिव मोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।