Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरपेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से हाहाकार, पंपों पर लगीं लंबी कतारें

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से हाहाकार, पंपों पर लगीं लंबी कतारें

जौनपुर। जौनपुर जनपद में पिछले 24घंटों से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत की अफवाह ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की ऐसी अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी है कि मुख्य मार्गों पर घंटों लंबा जाम लग गया है। स्थिति यह है कि लोग अपनी बारी के इंतजार में चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं।

नगर के वाजिदपुर, कचहरी, नईगंज और लाइन बाजार स्थित प्रमुख पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों की 500 मीटर से भी लंबी कतारें देखी गईं। भारी मांग के चलते दोपहर होते-होते शहर के लगभग 40प्रतिशत पंपों पर ‘तेल समाप्त’ के बोर्ड लटक गए, जिससे उपभोक्ताओं में घबराहट और बढ़ गई। लोग बोतलों और गैलनों में भी तेल भरने की कोशिश करते नजर आए, जिससे कई स्थानों पर पंप कर्मियों और जनता के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आई हैं। वर्तमान में फसलों की कटाई और मड़ाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में डीजल की कमी की खबरों ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। ट्रैक्टर और थ्रेशर मशीनों के लिए डीजल न मिलने से कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, मालवाहक वाहनों के पहिए थमने के डर से व्यापारियों को भी भविष्य में महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है।

  • प्रशासन की अपील और चेतावनी

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन को कई संवेदनशील पंपों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि जनपद में तेल की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी के कारण यह कृत्रिम संकट पैदा हुआ है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेट्रोल पंपों पर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।