जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के भुलेमऊ बाजार में स्थित एक सर्राफा की दुकान में गुरुवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने नगदी सहित गहना व सामान पार कर दिया। एक हफ्ते के भीतर हुई दूसरी घटना से स्थानीय दुकानदारों मे दहशत का महौल व्याप्त है। वहीं पुलिस की गस्त पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी निवासी गोरखनाथ सेठ की बाजार में सूरज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भांति दुकान बंद करके वह घर चला गया। चोर रात को दुकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर अंदर गए। वहां पर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखा कुछ सोने की कील, चांदी की पायल व आर्टिफिशियल गहना उठा ले गए। सुबह किसी ने दुकानदार को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर पहले 112डायल पुलिस आयी। उसके बाद थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव, एसआई धनुषधारी पाण्डेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार से रखे गए सामानों की जानकारी ली। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल करने में जुट गयी है। 21 नवम्बर को बाजार में ही स्थित सर्राफा की दुकान से नगदी सहित एक लाख की चोरी हुई थी। उसके बाद भी हल्के के एसआई व सिपाही इस तरफ ध्यान नही दिए।
― Advertisement ―
पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, स्वच्छता व पोषण का दिया संदेश
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से जागरूकता...
Jaunpur News : सर्राफा की दुकान से नगदी सहित 50हजार की चोरी



