Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुंगराबादशाहपुर में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा नगर

मुंगराबादशाहपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया और कई स्थानों पर लंगर का आयोजन हुआ।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पुलिस प्रशासन की निगरानी में सम्पन्न हुई जुमे की...

Jaunpur News : पुलिस प्रशासन की निगरानी में सम्पन्न हुई जुमे की नमा़ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार को जौनपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा हुई। जुमे को नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने चप्पे-चप्पे सख्त इंतजाम व निगरानी रखी थी। नगर के अटाला मस्जिद, शाही ईदगाह, बड़ी मस्जिद सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। बता दें कि मस्जिद सर्वे के दौरान सम्भल में हुए हिंसा को लेकर शुक्रवार दोपहर 1बजे से शुरू हुई नमाज शांति और सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई, जिसके बाद पुलिस बल ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाल मिथलेश मिश्रा और सीओ सिटी देवेश कुमार सिंह ने खुद सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की और मस्जिदों का दौरा किया। शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़ी मस्जिदों पर सुरक्षा बल तैनात रहें।