जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी से महज चंद दूरी पर बीती रात मुंह बांधे बाइक सवार आधे दर्जन हमलावरों द्वारा एक सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें वह इस कदर घायल हुआ कि मौके पर ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सिर पर गंभीर घाव होना बताया जा रहा है। चौकी क्षेत्र का जंगीपुर निवासी सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश बिन्द सराय मोहिउद्दीनपुर अखण्ड नगर मार्ग पर सब्जी बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार रात नौ बजे दुकान बढ़ाने के बाद वह ठेला लेकर जैसे ही घर वापसी के लिए अखण्डनगर मार्ग पर बाजार से आगे माइनर पर बढ़ा कि दो बाइक पर सवार छः की संख्या में मुंह बांधे हमलावर उसे रोककर डंडे आदि से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिए। जिसमें वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। पीछे से जा रहे एक अन्य दुकानदार के शोर मचाने पर जब तक लोग जुटे तब तक हमलावर फरार हो गए। इधर घायलावस्था में इसे आनन-फानन में शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक की मानें तो हमले में सिर पर घाव गंभीर आई है। हमले को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस पीड़ित की पत्नी नीतू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Jaunpur News : सब्जी विक्रेता पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गम्भीर


