- पुत्र, पति की लंबी उम्र की तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना
- हवन पूजन के साथ हुआ भगवान भास्कर की मूर्ति का विसर्जन
- कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्रम से किया सम्मानित
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रतापगढ़ रोड स्थित शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर के तालाब पर नवयुवक डाला छठ पूजा समिति द्वारा लोक आस्था के महापर्व दो दिवसीय छठ पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसी के साथ दो दिवसीय व्रत का हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। भोर से ही तलाब पर भीड़ उमड़ पड़ी थी। अंतिम दिन छठ पर्व के मद्देनजर तालाब पर आस्था का समन्दर उमड़ पड़ा। दूर से ही घाट के किनारे आस्थावान पहुंचने लगे। धूप, दीप, नैवेद अर्पित कर भगवान भास्कर की पूजन अर्चन की। इसके साथ ही उनकी उगने पर अर्घ्य दिया। इसके लिए व्रती महिलाओं के साथ घर के पुरुष सदस्य वह बच्चे भोर से ही नंगे पांव सिर पर डालिया आदि रख तालाब पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। पूजा के समय तलाब पर काफी भीड़ लगी थी। अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाएं जहां पानी में खड़ी होकर हाथ में फल आदि से भरा सूप लेकर भगवान भास्कर की स्तुति करते हुए उनके उदय होने का इंतजार कर रही थी। जैसे लालिमा छाई की अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने दुग्धाधार सेब पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच अर्घ्य देते हुए मंगल कामना की। सूर्य के उदय होते ही लोग हर्षित हो उठे। समाजसेवी बिजेंदर जायसवाल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए देशी घी से निर्मित प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। नवयुवक डाला छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप कसेरा सहित पदाधिकारियों ने आइए अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी व्यास, थाना प्रभारी संतोष पाठक, मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, सभासद सौरभ जायसवाल व सुरेश सोनी सहित समाजसेवियों पत्रकारों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। विद्वान पण्डित सिद्धार्थ त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों ने तालाब में भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार काका, सुजीत मोदनवाल, पत्रकार विक्की गुप्ता, सुरेश सोनी, राकेश मोदनवाल, मनीष केसरी, जितेंद्र अग्रवाल, गोपाल जायसवाल, नमन गुप्ता व बबलू गुप्ता आदि लोगों ने सहयोग किया।