Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रोवर्स-रेंजर्स के उद्देश्यों को करें आत्मसात  : डॉ.गोरखनाथ पटेल

Jaunpur News : रोवर्स-रेंजर्स के उद्देश्यों को करें आत्मसात  : डॉ.गोरखनाथ पटेल

जौनपुर धारा,सिकरारा। माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान भभौरी में आयोजित रोवर्स/रेंजर्स एवं स्काऊट/गाइड पांच दिवसीय ट्रेनिंग शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि रोवर्ष/रेंजर्स के उद्देश्यों को अपने अन्दर आत्मसात करें, जिससे भारत देश विश्व पटल पर अपना स्थान स्थापित करते हुए विश्व गुरु बन सके। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। शिक्षण संस्थान के प्रबंधक प्रो.समर बहादुर सिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, तिलक धारी महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो.हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि सेवा भाव ही रोवर्स/रेंजर का मुख्य उद्देश्य है। आभार ज्ञापन संस्थान के संचालक डॉ.विजय बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डीओसी राकेश मिश्र ने किया। प्राचार्य डॉ.सीमा सिंह, डॉ.आनंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, डॉ.तिलक राज सिंह, डॉ.संजय सिंह, शिव प्रताप सिंह, मधुबाला मिश्रा, डॉ.प्रियंका सिंह, डॉ.सकील अहमद, सुरेंद्र प्रताप यादव, वीरेंद्र सिंह, संतोष यादव, सूरज सिंह, संजय कुमार, राजेश सिंह, अजय चौहान आदि उपस्थित रहे।