Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण कैंप शुरू

Jaunpur News : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण कैंप शुरू

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन में दक्षता भी प्राप्त करना है। जिससे समाज और देश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षिक मूल्यों में गिरावट के लिए पिछली पीढ़ी जिम्मेदार है, जबकि हमारा दायित्व है कि हम अपने व्यक्तित्व को इस रूप में विव्ाâसित करें कि राष्ट्र-निर्माण के समक्ष मौजूद भ्रष्टाचार, अनैतिकता, कट्टरपंथ-जैसी चुनौतियां कम हो सकें और हम लोग आने वाली पीढ़ियों के प्रति संवेदनशील बनें। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो.ब्रजेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास के लिए स्काउट गाइड प्रशिक्षण की गतिविधियों को सशक्त माध्यम बताया। प्रो.धीरेंद्र कुमार पटेल ने शिविर में बच्चों को गैस सिलेंडर में आग लगने का व्यवहारिक उदाहरण देकर मार्गदर्शन प्रदान किया और जीवन में विशिष्ट बनकर अपनी सार्थकता सिद्ध करने के लिए प्रेरित किया। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव ने अतिथिगण का स्वागत किया और कहा कि ऐसी पाठ्य-सहगामी गतिविधियां विद्यार्थियों में सामूहिकता और सामाजिकता का विकास करती हैं। कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ.रेखा मिश्रा ने किया। स्काउट-गाइड प्रशिक्षक सुनील यादव ने रोवर्स-रेंजर्स के इतिहास और इसकी गतिविधियों को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह, शैलेश विश्वकर्मा, संजय सिंह, सृष्टि सिंह, काजल उपाध्याय, विपिन मौर्या, प्रियांशु यादव, सूरज सहित छात्र-छात्राओं की शिविर में उपस्थिति रही।