Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई युवती...

Jaunpur News :  रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने आई युवती लापता

  • दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिनों पूर्व रिस्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आयी युवती द्वारचार के बाद अचानक लापता हो गई। युवती के स्वजनों व रिस्तेदारो ने हर संभावित स्थानों पर छानबीन किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवती की माता ने दो नामजद युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20वर्षीय युवती अपनी माता के साथ गत 16फरवरी को स्थानीय एक गांव में अपने रिस्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आयी थी। द्वारचार के बाद अचानक युवती गायब हो गई। रिस्तेदारो ने गुपचुप तरीके से आस पास उसकी तलाश शुरू किया। लोकलाज वस मामले को गोपनीय रख कई दिनों तक उसकी तलाश किया। उसका पता न चलने पर गुरुवार को युवती की मां ने थाने में नामजद तहरीर देकर आजमगढ़ जिले के ही चकमुड़मिजनी गांव निवासी शिवम उर्फ गोलू तथा उसके मामा के पुत्र पवन के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया है।