जौनपुर धारा,जौनपुर। बीते बुधवार को वादी प्रमोद सोनी पुत्र श्यामलाल सोनी ग्राम सेमरी मंझारी (खलीया) थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गयी कि शाहगंज स्टेशन के सामने सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर रहते है। रात्रि में सोते समय उसकी 02वर्षिय पुत्री नैना कही गायब हो गयी, सूचना पर थाना शाहगंज ने मुकदमा पंजीकृत गुमशुदा दूधमुंही बच्ची की तलाश में जुट गई, और तत्परता से कार्यवाही करते हुए सूचना के 36 घंटे के अन्दर गुमशुदा बच्ची को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन अपने बच्ची को सकुशल पाकर बहुत खुश हुए एवं जौनपुर पुलिस को धन्यवाद दिया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Jaunpur News : दूधमुही बच्ची को 36 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद


