Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  युवक को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Jaunpur News :  युवक को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अतरौरा ग्राम निवासी राधेश्याम सेनापुर मार्ग से होकर किसी आवश्यक कार्य हेतु जा रहे थे आरोप है कि रास्ते में रामजीत पुत्र लल्लन ने रोक लिया इतने में चार अज्ञात नकाबपोश लोगों ने लोहे की रॉड व बाँस से बुरी तरह से पीटने लगे। जिससे गंभीर चोटें आ गई चोटों की गंभीरता को देखते हुए लालगंज के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित की पत्नी अनीता ने कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी आए दिन गाली गलौज कर मारपीट करते रहते है गुरुवार को मेरे पति अपने खेत में गन्ना की सिंचाई कर रहे थे कि उपरोक्त द्वारा मौके पर पहुंच भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जिसकी सूचना डायल-112 पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने बुलाई। वहीं पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।