Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बजट के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया...

Jaunpur News : बजट के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर धारा,जौनपुर।शुक्रवार को काॉर्पोरेट बजट के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन विरोध किए।

किसानो की समस्याओं, किसानों को एमएसपी एमपीएस, छात्रों को स्कॉलरशिप, युवाओं को रोजगार, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम करने व बिजली का बिल, फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य, सरकारी गोदाम पर खाद, किसान सम्मान निधि आदि मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया। किसान सभा की अध्यक्षता राजनाथ यादव प्रदेश सचिव भारतीय किसान यूनियन जौनपुर के द्वारा की गई। इस अवसर पर किरण शंकर रघुवंशी, धर्मराज पटेल, राकेश चन्द्र मौर्य, राजबली यादव, विष्णु कुमार, अशोक आजाद, अमन कश्यप, डॉ.अश्वनी कुमारी यादव, प्रवेश स्वाभिमानी, सुग्गी देवी, लक्ष्मी राजभर लालती देवी, गुंजा दुर्गा नगीना देवी, पुष्पा देवी, बाबूराम, सुनील कुमार यादव, आदि कई लोग उपस्थित रहे।