Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News: बैंक लोन देने में आनाकानी करे तो अवश्य दे सूचना

Jaunpur News: बैंक लोन देने में आनाकानी करे तो अवश्य दे सूचना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास खण्ड मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत परौवा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामवासियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी लौटू प्रसाद, सोहन चौहान, कैलाश, कमला देवी, परदेसी को कार्ड वितरित किया और कहा कि अब इस कार्ड से 05 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते है। 05 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया। पारिवारिक झगड़े को भी चौपाल के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में कुल 16 लोगों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत सिलिण्डर गैस का आवेदन, व्यक्तिगत शौचालय के 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी से अपील किया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर लोन लेकर खेती शुरु कर सकते है यदि कोई बैंक लोन देने में अनाकानी करता है तो उसकी सूचना अवश्य दे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके जनपद जौनपुर में आने के बाद से 10000 से अधिक वृद्धा पेंशन, 12000से अधिक मृतकों के उत्तराधिकार और 3100से ऊपर पेंशन के लाभार्थियों को लाभ प्रदान कराया गया है। मिशन शक्ति फेज 5के तहत महिलाओं को सुरक्षा स्वावलंबन की तरफ बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों द्वारा चिराग और युवराज का अन्नप्रासन, और पूनम और माया देवी की गोद भराई की गई। गांव में बने अमृत सरोवर की तारीफ की और नौका विहार भी किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस समीर गोयल ने अपने आज के अनुभव को साझा किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षु आईएएस आधिकारियों को केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, ग्रामवासी सहित अन्य उपस्थित रहे।