Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बदमाशों ने दुकान में घुसकर ली तलाशी, की फायरिंग

Jaunpur News : बदमाशों ने दुकान में घुसकर ली तलाशी, की फायरिंग

जौनपुर धारा,सिकरारा। बृहस्पतिवार को बीती रात 8:00बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर पहले तलाशी लेना शुरू किया इसके बाद शोर मचाने पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीवीपुर फुट हवाई नाला के पास अर्पित इलेक्ट्रॉनिक के नाम से एक दुकान है जहाँ सहज जन सेवा केंद्र भी संचालित होता है। उक्त दुकान में बृहस्पतिवार को रात 8:00बजे के करीब केंद्र संचालक अवनीश यादव अपने दो मित्र अमित यादव व धर्मेंद्र कुमार यादव के साथ बैठा था उसी समय सफेद रंग की अपाची बाइक दुकान के सामने रुकी जिस पर तीन लोग अपना मुंह बाध कर बैठे थे, दो उतरकर दुकान में घुसकर तलाशी लेने लगे। एक बाहर खड़ा हो गया और वह असलाहा निकाल कर लहराने लगा। वहीं घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर अविनाश के पिता सुशील कुमार यादव एक चाय की दुकान पर बैठे हुए थे जब उनकी निगाह बाहर खड़े व्यक्ति व उसके हाथ में असलहा दिखाई तो उन्होने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए अपने आप को घिरते देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दिया। फिलहाल दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Share Now...