जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और मनरेगा कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा उपस्थिति पंजिका भी देखी गयी और अन्य दस्तावेजों और फाइलो का भी अवलोकन किया गया। कार्यालय में साफ-सफाई से जिलाधिकारी ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। कार्यालय में आने वाले लोगों से अच्छा बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि फाइलों का रख-रखाव सही होनी चाहिए, फाइले लम्बित नही रहनी चाहिए। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी, रामजीत सिंह, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, उर्दू अनुवादक मोहम्मद अकरम, लेखा सहायक आशीष, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार उपाध्याय, तकनीकी दीपक मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मुंगराबादशाहपुर में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा नगर
मुंगराबादशाहपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया और कई स्थानों पर लंगर का आयोजन हुआ।
Jaunpur News : निरीक्षण के दौरान डीएम ने जाहिर की संतुष्टि

Previous article
Next article

