Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : धांधली के आरोप में कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

Jaunpur News : धांधली के आरोप में कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक, सुजानगंज द्वारा 18 जुलाई को तहसील-मछलीशहर के वि.ख.सुजानगंज स्थित ग्राम-बखोपुर के उचित दर विक्रेता चन्द्रपाल की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रेता की उचित दर दुकान में कुल 47.69कुं. चावल, 31.91 कुं.गेहूँ का स्टॉक कम पाया गया, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा कोई समुचित उत्तर नहीं दिया गया। उक्त आशय की आख्या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोटेदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग अभियोग पंजीकृत कराने का आदेश पारित किया गया। जिलाधिकारी के उक्त आदेश के अनुपालन में ग्राम-बखोपुर के कोटेदार चन्द्रपाल के विरूद्ध 19 जुलाई को थाना-सुजानगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा दर्ज करा दी गयी है एवं उसके दुकान का अनुबन्ध-पत्र निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।