Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur News : तेज रफ्तार कार ने तीन महिला मजदूरों को रौंदा,...

Jaunpur News : तेज रफ्तार कार ने तीन महिला मजदूरों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

जौनपुर धारा,बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ हाईवे पर काम कर रही तीन महिला मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीररूप से घायल हो गई। चश्मदीदों के अनुसार वाराणसी की ओर से तेज गति में आ रही इनोवा कार ने सड़क किनारे खाना बना रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिला गीता देवी पत्नी जेठू तुरकौली आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, शारदा देवी पत्नी श्याम बहादुर तमरसेपुर चांदा सुलतानपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रीता पत्नी राजमणि निषाद मीरपुर आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद वाहन चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए।